लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी ड्रॉफ्ट मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां दाखिल किए जाने का कार्य शुरू हो गया है। 6 फरवरी तक दावे व आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। ऐसे में पिछले 24 घंटे में 128 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरा है। यह सभी फॉर्म राजनीतिक दलों की ओर से भरे गए हैं। फॉर्म-6 भरवाकर नाम जुड़वाने के लिए यूपी भर से आए कुल 128 आवेदनों में से सर्वाधिक 105 फॉर्म भाजपा ने भरवाए हैं। वहीं 17 फॉर्म बीएसपी की ओर से और 6 फॉर्म सपा की ओर से भरवाया गया है। राजनीतिक दलों ने एसआईआर की प्रक्रिया और मतदाता सूची पर नजर रखने को 5.76 लाख बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) बनाए हैं। 1.53 लाख बीएलए भाजपा के हैं, 1.60 लाख बीएलए बीएसपी के हैं, 1.56 लाख बीएलए सपा के हैं, 5...