आजमगढ़, जनवरी 5 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जाफरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में मतादता सूची को लेकर दावा और आपत्तियों के निस्तारण के लिए कैंप लगा था। इस दौरान प्रधान बलिराम चौहान और भाजपा मंडल अध्यक्ष जयश्री चौहान में जमकर मारपीट हो गई। दोनों लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान विद्यालय की कई कुर्सियां टूट गईं। जाफरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की दोपहर में बीएलओ नरेंद्र कुमार मतदाता सूची के साथ मौजूद थे। आपत्ति पर निस्तारण के लिए बूथ पर काम कर रहे थे। इस दौरान गांव के राजेंद्र चौहान ने बीएलओ से पूछा कि मेरा नाम मतदाता सूची से क्यों काट दिया गया है। बीएलओ ने कहा कि मेरे अलावा रामा चौहान और अंगद यादव भी सर्वे किए हैं। आपका नाम कैसे किसके सर्वे से कटा है, यह हम नहीं बता पाएंग...