गोंडा, मार्च 13 -- करनैलगंज, संवाददाता। विकास खंड की ग्राम पंचायत नकहरा में मतदाता सूची को लेकर उपजा विवाद अब गहराता जा रहा है। ग्राम पंचायत की वर्तमान प्रधान ने सूची में बड़े पैमाने पर फर्जी नाम जोड़े जाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि उनकी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में पड़ोसी जनपद बाराबंकी के लगभग 150 लोगों के नाम अवैध रूप से दर्ज कर दिए गए हैं। प्रधान ने बताया कि उन्होंने पहले भी इन नामों को हटाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और सुपरवाइजर द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि दूसरे लोगों से अनुचित लाभ लेकर इन बाहरी नामों को सूची में शामिल रखा गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कर्न...