मऊ, अक्टूबर 7 -- मऊ, संवाददाता। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद विशेष अभियान चलाकर पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बूथ लेवल अधिकारियों को घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने तथा पूर्व की निर्वाचक नामावली में दर्ज, लेकिन वर्तमान मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए पात्र मतदाताओं को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे नागरिकों से फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के अंतर्गत राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ समन्वय स्थापित करने, मतदाताओं को जागरूक करने तथा रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों एवं अन्य स्थानों पर निवासरत पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने पर ...