बलरामपुर, जनवरी 24 -- बलरामपुर संवाददाता। हर्रैया सतघरवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बनकटवा खुर्द पतझी की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में गांव निवासी शिव कुमार यादव उर्फ शिवपूजन ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की है। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में मृतक, डबल नाम तथा स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित (सिफ्टेड) मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या में दर्ज हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार ऐसी प्रविष्टियों की संख्या 300 से अधिक है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। शिव कुमार यादव ने मांग किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से जांच कराई जाए साथ ही मृतक, डुप्लीकेट व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.