नई दिल्ली, मार्च 30 -- राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई टल गई। मामला कथित रूप से भारतीय नागरिकता प्राप्त करने से पहले मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने से जुड़ा है। विशेष जज विशाल गोगने की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल के लिए निर्धारित की है। मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से दलीलें पूरी कर ली गईं, जबकि सोनिया की ओर से दलीलें अधूरी रह गईं, जिन्हें अब अगली तारीख पर आगे बढ़ाया जाएगा। याचिका में आरोप लगाया गया कि गांधी का नाम कथित रूप से भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले ही मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया था, जो नियमों के विपरीत है। याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि मतदाता सूची की प्रमाणित प्रतियां रिकॉर्ड पर पेश की गई हैं, जिनसे प्रथम दृष्...