रांची, जून 30 -- चान्हो/मांडर, हिटी। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने मंगलवार को चान्हो और मांडर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक कर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। बैठक में बंधु तिर्की ने दोनों प्रखंडों की पंचायतों में बूथ मैपिंग की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को 30 जून से शुरू हुए एन्यूमरेशन फॉर्म भरने के अभियान में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया। कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जाए。

प्राकृतिक आपद...