सोनभद्र, मार्च 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं नामित प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन ने की। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईआरओ, एईआरओ एवं अतिरिक्त एईआरओ भी उपस्थित रहे।प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बूथ स्तर पर चल रही गतिविधियों, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन सहित अन्य प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अभिय...