लातेहार, जून 27 -- लातेहार,संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के दौरान फर्जी प्रमाण-पत्रों के निर्माण और उपयोग की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- घर-घर सत्यापन समेत अन्य प्रक्रिया का दिया गया प्रशिक्षणफर्जी दस्तावेजों के खतरे डीसी संदीप कुमार ने जारी पत्र में कहा गया है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों की सत्यता की गंभीरता से जांच सुनिश्चित की जाए। डीसी ने कहा है कि हाल ही में एक समाचार पत्र में फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाने से संबंधित समाचार प्रकाशित हुआ है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी फर्जी वेबसाइटों के माध्यम से जन्म, जाति एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्र तैयार किए जाने के मामले प्रकाश में आए हैं। ऐसी स्थिति...