सोनभद्र, मार्च 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए मंडलायुक्त विन्ध्याचल/रोल ऑब्जर्वर राजेश प्रकाश ने रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी तहसील के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ कलक्ट्रेट में बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान फार्मों की सुपर चेकिंग, विशेष रूप से फॉर्म-6 से जुड़े मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने बताया कि कई स्थानों पर फॉर्म-6 के अंतर्गत अपलोड किए गए आवेदनों को निरस्त किए जाने की स्थिति सामने आई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना पर्याप्त कारण के किसी भी आवेदन को निरस्त न किया जाए। साथ ही मतदाताओं द्वारा नाम जोड़ने, संशोधन, स्थानांतरण अथवा अन्य आवश्यक परिवर्तनों से संबंधित आवेदनों की निष्पक्ष और गंभीरता से जांच की जाए, ताकि कोई भी पात्र...