अयोध्या, फरवरी 17 -- बीकापुर, संवाददाता। विकास खंड तारुन की ग्राम पंचायत चरावा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी व पूर्व प्रधान संदीप तिवारी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को शिकायती पत्र भेजकर संबंधित बीएलओ पर कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार क्षेत्र के बीएलओ रंजीत नारायण पाण्डेय द्वारा निर्वाचन आयोग के डोर-टू-डोर सत्यापन के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। आरोप है कि घर-घर जाकर सत्यापन न करने के कारण मतदाता सूची में बड़ी संख्या में डुप्लीकेट नाम दर्ज हो गए हैं। संदीप तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि संशोधित मतदाता सूची को सार्वजनिक स्थान पर चस्पा नहीं किया गया, जिससे ग्रामीणों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर नहीं मिल सका। उन्होंने मामले की निष्पक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.