कन्नौज, फरवरी 11 -- कन्नौज, संवादाता। जिले में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का एसआईआर का काम जिले में तेजी से चल रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि 3 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक प्राप्त फार्म-6, 7 और 8 को निर्धारित प्रारूप 9, 10 और 11 में संकलित कर साप्ताहिक रूप से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों छिबरामऊ, तिर्वा और सदर में कुल 39,532 फार्म-6 नए मतदाता पंजीकरण, 1,211 फार्म-7 नाम विलोपन और 7,847 फार्म-8 संशोधन प्राप्त हुए हैं। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे 6 म...