शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर। विधानसभा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्य के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई और लंबित प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्राप्त फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 और संशोधन या स्थानांतरण के लिए फार्म-8 के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। बताया गया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश...