बरेली, दिसम्बर 23 -- आंवला। विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम ने बैठक कर अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिए। एसडीएम विदुषी सिंह ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित और समयबद्ध तैयार करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने नामित किए गए सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आयोग की गाइडलाइन से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार दीप्ति पाल, ईओ जितेंद्र कुमार सहित शिक्षा, जिला पंचायत और सहकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.