मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में आइसा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
रांची, सितम्बर 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ शुक्रवार को अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर प्रतिवाद सभा आयोजित की। आइसा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर गिरफ्तार भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, आइसा की केंद्रीय अध्यक्ष नेहा, महासचिव प्रसेनजीत, योगेंद्र यादव और वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण समेत अन्य लोगों के समर्थन में नारे लगाए और उनकी रिहाई की मांग की। राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, वहीं जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए 13 करोड़ से अधिक वोटरों के नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.