फरीदाबाद, जून 1 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए सोमवार को निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। निर्वाचन कानूनगो तिलक राज ने निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) और नव नियुक्त अतिरिक्त एईआरओ को पुनरीक्षण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि एक जून को आधार तिथि मानते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू हो चुका है। इसके तहत 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे और भरे हुए प्रपत्र प्राप्त करेंगे। इसके बाद इनका डिजिटाइजेशन किया जाएगा। इसी अवधि में मतदान केंद्रों का युक्तिकरण भी किया जाएगा, ताकि प्रत्येक केंद्र पर मतदाताओं...