फरीदाबाद, अगस्त 30 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। निर्वाचन आयोग ने एक जुलाई को अर्हता तिथि मानकर चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के कार्यक्रम में संशोधन किया है। इसके तहत अब मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जांचने की अपील की है। आयोग ने मतदाताओं को अतिरिक्त समय देते हुए दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि बढ़ाई है। जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है या नाम, पता अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे 30 सितंबर तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावे और आपत्तियों के संबंध म...