मतदाता सूची पर आपत्तियों को लेकर कांग्रेस मुखर
हल्द्वानी, अगस्त 14 -- लालकुआं, संवाददाता। मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से दर्ज आपत्तियों के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी ने उप जिलाधिकारी रेखा कोहली को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का आरोप है कि बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नामों पर बिना किसी आधार या प्रमाण के गलत आपत्तियां लगाई गई हैं। कांग्रेस नेताओं ने सभी आपत्तियों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने तथा जानबूझकर गलत आपत्ति लगाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, महामंत्री नरेश चौधरी, दीपक बत्रा, व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री दिनेश लोहनी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: मतदाता सूची में फर्जी आपत्तियों का आरोप यह भी पढ़ें- Haldwani News: सपा ने फर्जी आपत्तियों की जांच की मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.