रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भाजपा की ओर से जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता दर्जाधारी सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और अपात्र नामों को हटाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बूथ स्तर पर बीएलए-1 व बीएलए-2 की भूमिका को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। कार्यशाला में 21 मार्च को हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा को लेकर भी रूपरेखा साझा की गई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संबोधन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला सह प्रभारी साकेत अग्रवाल, जिलाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.