देहरादून, मई 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने आयोजित बैठक में पुनरीक्षण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाएं। सबसे आगे चकराता में 90.46 फीसद मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य हो चुका है। शनिवार को कार्यालय कक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए। मुख्य विकास अधिकारी ने पुनरीक्षण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची से संबंधित प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तार...