रांची, सितम्बर 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के सहयोग से आयोजित दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'वोटर रजिस्ट्रेशन एंड वोटर रजिस्टर-2026' का बुधवार को नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल) रांची में शुभारंभ हुआ। सम्मेलन नॉलेज पार्टनर आईआईएम रांची, एनयूएसआरएल व सेंट जेवियर्स कॉलेज की मदद से हो रहा है। उद्घाटन सत्र में भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद मुख्य अतिथि थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि सम्मेलन के लिए 800 से अधिक विश्वविद्यालयों और संस्थानों से संपर्क किया गया था। इनमें से 230 सार प्राप्त हुए, जिनकी स्वतंत्र अकादमिक विशेषज्ञ समिति ने समीक्षा कर 80 सार शॉर्टलिस्ट किए। इनमें से 58 शोध-पत्रों का प्रका...