रांची, जनवरी 30 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही संभावित प्रत्याशियों में मतदाता सूची के लिए होड़ मची गई है। समाहरणालय के ब्लॉक-ए के कमरा नंबर जी-7 के बाहर शुक्रवार सुबह से प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधियों और समर्थकों की इतनी भीड़ जुट गई कि वितरण व्यवस्था मुसीबत बन गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया स्थिति और बिगड़ती गई। पर्ची कटाने के सीमित संसाधनों के चलते पूरे दिन अव्यवस्था का माहौल बना रहा। मतदाता सूची वितरण के लिए पर्ची कटाने की व्यवस्था लिफ्ट के सामने की गई थी। वहां से पर्ची लेकर लोगों को कमरा नंबर जी-7 से मतदाता सूची प्राप्त करनी थी। लोगों का कहना था कि यदि एक से अधिक काउंटर या कक्ष बनाए जाते तो हालात इतने खराब नहीं होते। धीमी प्रक्रिया के चलते कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। अव्यवस्था के मुख्य कारण दो टेबल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.