हाथरस, अप्रैल 11 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर शुक्रवार को डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम निर्वाचक नामावली की प्रतियां उपलब्ध कराई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े हुए अधिकारियों,कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्वक कार्य करने पर बधाई दी। उन्होंने उपस्थित समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम निर्वाचक नामावली की प्रतियां उपलब्ध कराने के साथ ही मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं एवं अद्यतन व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ प...