हरिद्वार, अक्टूबर 7 -- मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिले में अब बूथ स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। आठ से 10 अक्तूरब तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप लगाकर प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सहयोग से गहन निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) घर-घर जाकर वैध मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में घर-घर जाकर होगा मतदाता सत्यापन उन्होंने प...