पाकुड़, जून 26 -- ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। इसके माध्यम से मृत, स्थानांतरित और दोहरे नामों को हटाकर सूची को अपडेट किया जा रहा है। यह बातें लिट्टीपाड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश विलियम मरांडी ने गुरुवार को प्रखंड के प्रकृति विहार में आयोजित अटल कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। ​बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता दिनेश विलियम मरांडी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्धीकरण पहली आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बूथ स्तर पर जाकर आम लोगों को एसआईआर की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें और मतदाता सूची के सत्यापन में सहयोग करें। यह...