देवरिया, नवम्बर 9 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की एसआईआर कार्यशाला का आयोजन हुआ। शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 4 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर मतदाता सूची के शुद्धिकरण में भाग लें ताकि कोई मतदाता सूची से वंचित न रह जाएं। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ना चाहिए ताकि चुनाव के समय किसी कार्यकर्ता को यह न कहना पड़े कि हमारे समर्थक का नाम मतदाता सूची में नहीं है। भाजपा के ...