सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उप निर्वाचन-2026 को लेकर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। आयोग की ओर से जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार यह अभियान सात जनवरी से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार, नाम विलोपन और मतदाता सूचियों के अद्यतन का कार्य किया जाएगा। उप निर्वाचन अधिकारी एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग ने स्पष्ट किया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-ख के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उत्तर प्रदेश पंचायतराज अधिनियम, 1947 के प्रावधानों के तहत यह विशेष पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य पंचायत उप निर्वाचन से पहले शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है। कार्यक्रम के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.