रांची, नवम्बर 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची से संबंधित नो मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी और अन्य श्रेणी के मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया निरंतर जारी है। 19 नवंबर तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार तीनों श्रेणियों में मामलों के निष्पादन की प्रगति में उपलब्धि दर्ज की गई है। नो मैपिंग श्रेणी में राज्य में कुल 14,03,981 नो मैपिंग के मामले चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 10,42,976 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। इस प्रकार राज्य में कुल निष्पादन 74.29 प्रतिशत है, जबकि 3,61,005 मामले लंबित हैं। इस श्रेणी में लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले ने 100 प्रतिशत मामलों का निष्पादन व ई-सीनेट ऐप पर अपडेशन कर लिया है। कोडरमा 97.64 प्रतिशत, देवघर 91.83 प्रतिशत और पूर्वी सिंहभूम 86.57 प्रतिशत के साथ अगल...