चतरा, जून 6 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के निमित्त एवं बी एल ए-2 की नियुक्ति से संबंधित विधानसभा स्तरीय एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय कक्ष, सिमरिया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो सिमरिया द्वारा की गई। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 को सफलतापूर्वक संचालित करने तथा मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने मतदाता केंद्रों परबिएल ए 2 की नियुक्ति केंद्रवार सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग ...