रांची, जून 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि वर्तमान में राज्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से नहीं छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची से नहीं जुड़े। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जरूरी बिंदु पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी आदेश पारित करते समय अथवा मतदाताओं को जागरूक करते समय भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किया जाए। के. रवि कुमार शनिवार को निर्वाचन सदन से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण संबंधी प्रशिक्षण दे रहे थे。 यह भी पढ़ें- घर-घर जाकर मतद...