रांची, मई 7 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के विशाहखटंगा में गुरुवार को रांची जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की ओर से एसआईआर जागरुकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद ने की। कार्यक्रम में चुनाव आयोग द्वारा झारखंड में शुरू की गई एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि एसआईआर के तहत मतदाता सूची की व्यापक जांच, सत्यापन और सुधार का कार्य चल रहा है। अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद ने लोगों से 2003 की मतदाता सूची की प्रति सुरक्षित रखने और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जमीन के कागजात समेत चुनाव आयोग द्वारा मान्य 11 प्रकार के दस्तावेजों में से किसी एक की जरूरत पड़ सकती ...