मतदाता सूची की गड़बड़ियों के खिलाफ बूथ स्तर पर अभियान चलाएगी सपा
कुशीनगर, जून 7 -- कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन सोहरौना में जिलाध्यक्ष रामअवध यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित हुई। इसमें जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्टी द्वारा आगामी 15 जून को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर एक ही व्यक्ति का नाम एक से अधिक बार दर्ज है, जबकि अनेक जीवित मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बूथ स्तर पर मतदाता सूची का सत्यापन अभियान चलाएगी। इस दौरान जिन मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे गए हैं या जहां डुप्लीकेट प्रविष्टियां मिली हैं, उनकी शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.