अंबेडकर नगर, मई 17 -- अम्बेडकरनगर। रामनगर स्थित सपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ स्तर की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग मतदाता सूची का पुनरीक्षण अवश्य कर लें। किसी का भी नाम मतदाता सूची में छूट गया है तो उसका नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराएं। मतदाता सूची से जिनका नाम कटा है, उसका बारीकी से जांच करा लें। विधायक ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवीन्द्र यादव, जिपं सदस्य अजित कुमार यादव, रामचन्द्र वर्मा व संजय शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...