फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने यहां मसेनी रोड के एक अस्पताल में संगठनात्मक बैठक ली। इसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह भी मौजूद थे। क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि एसआईआर की ड्राफ्ट सूची प्रकाशित की गयी है। पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में जाकर बूथ अध्यक्षों, केंद्रों संयोजकों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें और मतदाता सूची का गहनता से अवलोकन करें। जो मतदाता बनने से रह गये हैं उनका फार्म 6 भरवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्य में रुचि लेने की जरूरत है। इस दौरान अमरदीप दीक्षित, विमल कटियार, हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, अतुल दीक्षित, ममता सक्सेना, प्रभात अवस्थी, गोपाल राठौर, रामकिशन दीक्षित, चित्रा अग्निहोत्री आदि की उपस्थिति रही।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.