फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एसआईआर के बाद विधानसभा की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को होगा। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां कर ली गयी हैं। उधर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि 10 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर सभी बीएलओ नवीन मतदाता सूची का प्रकाशन करेंगे। पार्टी के पदाधिकारी, जोनल प्रभारी, जनप्रतिनिधि आदि मतदाता सूची का अवलोकन करना सुनिश्चित करें जिससे पता चल सके कि कोई ऐसा वोट तो नहीं है जो फर्जी जुड़ गया हो या ऐसा हो जो वैध मतदाता हो इसके बाद भी वोट काट दिया गया हो। जान से मरवाने की साजिशशमसाबाद।नगला सेठ गांव के ज्ञानेश कुमार ने चौकी इंचार्ज फैजबाग को तहरीर दी। इसमें उन्होंने कहा कि उसके भतीजे को गांव के ही कुछ दबंग लोग जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। इसको लेकर सोशल म...