मतदाता सत्यापन शिविर में बड़ी संख्या में नाम गायब मिले
रांची, जून 14 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी प्रखंड स्थित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की एसआईआर मैपिंग के लिए शनिवार और रविवार को विशेष शिविर लगाए गए। शिविर में ग्रामीण वर्ष 2003 की मतदाता सूची से अपने और परिजनों के नाम का मिलान कराने पहुंचे। मौके पर बीएलओ ने 2003 की सूची से वर्तमान मतदाता सूची का मिलान कर टीक अंकित किया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिलने से मतदाता परेशान दिखे। बताया गया कि नगड़ी पंचायत के भगत मुहल्ला, महतो टोली, नारो पंचायत सहित लगभग 70 प्रतिशत लोगों के नाम पुरानी सूची में नहीं मिले हैं। अन्य पंचायतों में भी यही स्थिति रही। इस दौरान किसी पदाधिकारी की अनुपस्थिति में बीएलओ ने लोगों को 30 जून तक निर्धारित फॉर्म के साथ वैध प्रमाण पत्र संलग्न कर आवेदन जमा करने की जानकारी दी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.