हल्द्वानी, जनवरी 23 -- हल्द्वानी। खेल विभाग मतदाता दिवस 24 जनवरी को फ्लैट मैदान, नैनीताल में जिला स्तरीय सीनियर बालक बास्केटबॉल/वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराएगा। 25 जनवरी को सुबह 7:30 बजे फ्लैट मैदान से जूनियर बालक/बालिका, ओपन महिला/पुरुष तथा 50 प्लस महिला/पुरुष क्रॉस कंट्री दौड़ शुरू होगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, गौलापार में भी जूनियर बालक/बालिका एवं ओपन महिला/पुरुष क्रॉस कंट्री दौड़ सुबह 7:30 बजे से होगी। डीएसओ डॉ. निर्मला पंत ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 9 बजे पीएनपीजी कॉलेज, रामनगर में स्पेशल कम्पोनेन्ट अंतर्गत अनुसूचित जनजाति जिला स्तरीय कबड्डी (बालिका) एवं फुटबॉल (बालक) प्रतियोगिता होगी। प्रतिभागियों को फोटो, आधार कार्ड/जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...