कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा की ओर से मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की कार्यशाला एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों की कार्यशालाएं नौलखा भवन मसनोडीह तथा शिवाटिका विवाह भवन, झुमरी तिलैया में संपन्न हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री विजय यादव एवं नरेंद्र पाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय उपस्थित थे।मुख्य अतिथि संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करना भाजपा कार्यकर्ताओं ...