गढ़वा, फरवरी 12 -- गढ़वा। गढ़वा नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची नहीं मिलने से प्रत्याशियों में काफी नाराजगी है। बुधवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचे प्रत्याशी सुरेंद्र कश्यप, मनोज कुमार दास, टिंकू गुप्ता और मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले चुनाव में नामांकन पत्र के साथ ही उन्हें प्रमाणित मतदाता सूची उपलब्ध करा दिया गया था। इस बार पिछले आठ दिनों से हम सभी मतदाता सूची लेने के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन नहीं मिल पा रहा है। प्रत्याशियों का कहना था कि प्रखंड कार्यालय में कभी दो रुपए प्रति पेज मतदाता सूची देने के लिए कहा जा रहा है। सभी प्रत्याशी उक्त राशि देने के लिए तैयार भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...