महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में एसआईआर के बाद मतदाता लिंगानुपात लुढ़क गया है। एसआईआर से पहले जिले का मतदाता लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर जहां 892 था, वहीं अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद यह गिरकर 835 पर आ गया है। महज एक अभियान के भीतर लिंगानुपात में 57 अंकों की यह गिरावट आई है।इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण वर्ष 2003 की मतदाता सूची को मैपिंग का आधार बनाना माना जा रहा है। नेपाल सीमा से सटे होने के कारण जिले में बड़ी संख्या में नेपाली मूल की बहुएं हैं। एसआईआर में महिलाओं को अपने मायके की वंशावली से मैपिंग करानी थी। भारतीय मूल की महिलाओं का सत्यापन तो आसानी से हो गया, लेकिन जिनका मायका नेपाल में था वे वंशावली प्रमाणित नहीं कर पाईं। बताया जा रहा है कि इस वजह से 2003 के बाद ब्याह कर आईं नेपाली मूल की भारतीय महिलाओं के ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.