गिरडीह, जून 17 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में बुधवार को प्रखंड स्तर के सभी बीएलओ और बीएलए 2 के बीच मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर दूसरे दिन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बुधवार को गांडेय के बूथ संख्या 301 से 360 तक के बीएलओ और बीएलए 2 को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में गांडेय अंचलाधिकारी मो. हुसैन ने बीएलए 2 को कई दिशा निर्देश दिये। सीओ ने कहा कि सभी बीएलए 2 अपने क्षेत्रों में रहनेवाले मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की जांच करेंगे। सभी बीएलए 2 घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। साथ ही मृत या स्थानांतरित व्यक्तियों की पहचान करेंगे और सूची तैयार करके बीएलओ को उपलब्ध कराएंगे। यह भी पढ़ें- बीएलओ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बीएलए 2 अपने क्षेत्र में रहनेवाले मतदाताओं का फॉर्म 6, 7 और 8 भरकर सूची ब...