देहरादून, अप्रैल 4 -- हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मायापुर स्थित कार्यालय में मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर एक बैठक की गई। बैठक में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र को 26 सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि सभी सैक्टर प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में बीएलए से समन्वय स्थापित कर बूथ स्तर पर सक्रियता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे और अपात्र लोगों को मतदाता सूची से बाहर किया जाए, जिससे सूची का शुद्धिकरण हो सके। पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने भी सैक्टर प्रभारियों से जिम्मेदारी के सा...