महाराजगंज, मई 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान में महराजगंज जनपद ने बड़ी सफलता हासिल की है। गांव की मतदाता सूची को त्रुटिरहित व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से चलाए गए डुप्लीकेट मतदाता सत्यापन अभियान में जिले के सभी 12 विकास खंडों ने कार्य पूरा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। इसमें जिले में कुल 7 लाख 55 हजार 679 डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन किया गया। जिनमें से 14 हजार 733 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटाया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दस जून को किया जाएगा। पंचायत निर्वाचन नामावली के विशेष पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), पंचायत कर्मियों तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने व्यापक स्तर पर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किय...