सीवान, जनवरी 27 -- बड़हरिया। मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन कार्य और एसआईआर में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर अम्बेडकर भवन में डीएम विवेक कुमार मैत्रेय ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संदीप कुमार, बीएलओ बूथ संख्या 84 के दीपेश कुमार, बूथ संख्या 115 बीएलओ प्रेम कुमार राम, बीएलओ प्रवेक्षक रणधीर कुमार को बेहतर कार्य की सराहना करते हुए प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हालांकि प्रस्तुति पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। बीडीओ संदीप कुमार ने बेहतर कार्य का नतीजा है कि यह बड़ी सम्मान सभी को मिला है। सभी बीएलओ अपने कार्य को ईमानदारी पूर्वक करनी चाहिए। जिनके उज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...