मैनपुरी, दिसम्बर 16 -- क्षेत्र के औड़न्य पड़रिया स्थित डा़ भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके छात्र-छात्राओं को फार्म-6 प्रदान किए गए। इस मौके पर प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने कहा कि ऐसे छात्र-छात्राएं जिनकी उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो रही है, वह अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा लें। जिसके लिए महाविद्यालय के स्वीप प्रभारी प्रमोद कुमार से फार्म-6 प्राप्त कर लें। वहीं एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश यादव ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र को मजबूत को सभी लोगों की चुनाव में भागीदारी जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वह अपने परिवार, गांव व मोहल्ला के सभी वयस्कों को वोट बनवाने को जागरूक करें। इस अव...