अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़। नोटिस के बाद अब मतदाता बूथ व सरकारी विभाग में बनाए गई हेल्प डेस्क पर पहुंच रहे हैं। विधानसभाओं के विभिन्न बूथों पर मतदाताओं को जारी नोटिसों पर विधिवत सुनवाई की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने निर्देशित किया है कि नोटिस के बाद जो मतदाता दस्तावेज लेकर आ रहे हैं उनके कार्य को पूरा किया जाए। 75 कोल विधानसभा के बूथ संख्या 293, 294 एवं 295 के मतदाताओं को जारी नोटिसों पर निर्धारित तिथि को संबंधित स्थल पर सुनवाई आयोजित की गई। बरौली विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 202, 203 एवं 205 के मतदाताओं के मामलों की भी गहनता से सुनवाई की गई। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदाताओं की उपस्थिति में उपलब्ध अभिलेखों, पहचान पत्रों एवं साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने कहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.