सीवान, जनवरी 27 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड अंतर्गत तीन कर्मियों को निर्वाचन आयोग के द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए सीवान जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हुसैनगंज प्रखंड से सम्मानित होने वाले लोगों में बीएलओ पर्यवेक्षक राजीव रंजन व बीएलओ मोहम्मद अखलाक एवं बिंदु कुमारी हैं। मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान उनके अथक कार्यों, मतदाताओं को जागरूक करने एवं निर्वाचन कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए उनके बेहतर प्रयासों को देखते हुए मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में उन्हें सम्मानित करने के लिए बुलाया गया था। चयनित विजेताओं को पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने सभी को अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। प्रशस्ति पत्र पाक...