गिरडीह, जनवरी 22 -- गावां, प्रतिनिधि। 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के प्रचार-प्रसार के लिए गावां प्रखंड के सभी मतदान केन्द्रों के बीएलओ को पोस्टर, हैंड बिल का वितरण प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बैठक के दौरान किया गया। सभी मतदान केन्द्रों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कार्यक्रम आयोजित करने और फोटो एवं वीडियो क्लिप ग्रुप में भेजने का निर्देश दिया गया। इरोनेट के साइड पर अपलोड करने के लिए कहा गया। सभी मतदाताओं को जागरुक करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही मतदाता का मेपिंग प्रतिशत पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। प्रोजनी मेपिंग सही तरीके से करने का निर्देश दिया गया। मौके पर संजू देवी, गुलशन आरा, आरती कुमारी, पुष्पलता कुमारी वर्मा, चंचला देवी, सुनीता देवी, रूबी देवी, अजय कुमार, आदित्य कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिं...