किशनगंज, नवम्बर 4 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी विशाल राज के मार्गदर्शन में सोमवार को किशनगंज में एक भव्य मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य जनसाधारण, विशेषकर युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह का संचार करना था। इस रैली में जिले के इंटर हाई स्कूल, किशनगंज के लगभग 200 स्काउट एवं गाइड के बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में तिरंगा झंडा, मतदाता जागरूकता के नारे और वोट करेंगे 11 नवंबर 2025 के उद्घोष के साथ पूरे नगर का माहौल लोकतांत्रिक चेतना से गूंज उठा। रैली का शुभारंभ रैली की शुरुआत जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। उन्होंने अ...