प्रयागराज, जनवरी 27 -- हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों समेत कर्मचारियों को शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार ने मतदाता जागरूकता पर भारत जैसे विशालतम लोकतंत्र में मतदाताओं के भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान के अधिकार के प्रयोग के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली भी निकल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.